धारदार हथियार से युवक की हत्या!

SHARE:

:- सोनी पांडेय की रिपोर्ट

युवक की हत्या से इलाके में सनसनी ,धारदार हथियार से हमला कर हत्या की आशंका,मौके पर डॉग स्क्वायड से एफएसएल की टीम बुलाई गयी . डीएसपी ने कहा जल्द आरोपी की होगी गिरफ्तारी। 

दरभंगा जिला के बहेड़ी  थाना क्षेत्र के जोरजा पंचायत के मखना गांव निवासी 20 वर्षीय  विपिन शर्मा की हत्या कर शव को गांव के बगल के एक ईंट भट्टे के निकट फेंक दिया गया घटना की सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची थाना की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए  मौके पर बेनीपुर एसडीपीओ कुमार सुमित खुद भी पहुंचे इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर मंगवाई गयी।  पहुंचे डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरे इलाके का जायजा लिया और छानबीन किया। व्ही घटना स्थल के करीव तीन जगहों पर खून के निशान मिले है जिससे ऐसा लगता है की हत्या से पहले विरोध हुआ होगा। शरीर पर भी धारदार हथियार के घाव दीखते है। 

मौके पर पहुंचे मृतक के चचेरे भाई कमलेश शर्मा ने बताया कि विपिन  रोज सुबह 4:00 बजे सैनिक में बहाली को लेकर  दौड़ने निकलता था आज भी निकला था अचानक सुबह सोकर उठने के बाद लाश मिलने की हल्ला हुआ सामने आकर देखा तो मैं विपिन मृत पड़ा था। विपिन की हत्या की बात कहते हुए जल्द अपराधी की गिरफ्तारी की मांग परिवार के लोगो ने किया। 

वहां स्थानीय अंगद सिंह का  कहना है  कि सब और उस जगह की स्थिति देखकर लगता है कि यह किसी व्यक्ति का काम नहीं बल्कि सुनियोजित ढंग से कुछ लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है.
 वही मौके पर पहुंचे बेनीपुर के एसडीपीओ कुमार सुमित ने कहा कि पूरे तथ्यों की जानकारी लिया जा रहा है हर बिंदु पर जांच किया जा रहा है साथ ही उन्होंने बताया कि तीन जगह खून  के निशान मिले हैं सब को देख कर लगता है किसी धारदार हथियार का प्रयोग किया गया है एफएसएल की टीम बुलाई गई है जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा जांच में टेक्निकल टीम की मदद ली जाएगी जल्द पूरे मामले का उद्भेदन जल्द  होगा। 

Join us on:

Leave a Comment