बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी का 137 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस समारोह कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कांग्रेस ध्वज लहरा कर राष्ट्रीय गान से किया। अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि राजनीतिक दल से अधिक देश की विचारधारा है। कांग्रेस ने सदैव देश को आगे बढ़ाने में देश के विकास में अपना अहम योगदान दिया है। कांग्रेस के बगैर देश के विकास की परिकल्पना करना एक धोखा है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अपना 136 वर्ष का गरिमामयी इतिहास है।आज देश संकट से गुजर रहा है। स्थापना दिवस पर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया गया है। इस मौके पर दर्जनों कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
बाईट- अर्जुन सिंह, जिला अध्यक्ष कांग्रेस

Join us on:

Leave a Comment