समस्तीपुर- दर्जनों लोगों के बीच लाइव मर्डर, कातिल चाकू से वार करता रहा लोग वीडियो बनाते रहे पर बचाया नहीं!

SHARE:

रिपोर्ट – अरविंद कुमार!

बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की धारदार हथियार से जान लेवा हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे मेडिकल जांच करने के बाद जेल भेज दिया है, घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के पतसिया गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान घाट टोला निवासी दामोदर शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दामोदर शर्मा सुबह घर से शौच के लिए गंगा किनारे कछार क्षेत्र की ओर गए थे। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि हमले में दामोदर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाकर इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति का किसी से कोई विवाद नहीं था। वे सामान्य रूप से घर से निकले थे, तभी उन पर जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी युवक संजीव महतो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल व्यक्ति को पहले स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है।

घटना के संदर्भ में मृतक की पत्नी अंजू देवी का बताना है कि दामोदर शर्मा नदी किनारे शौच करने गए थे। इसी दौरान गांव के ही मानसिक रूप से विक्षिप्त रंजीत कुमार नामक शख्श ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दामोदर शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना का वहां मौजूद लोगों ने किसी ने चुपके से अपने मोबाइल में पूरा मामला कैद कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया तेजी से हो रहा है इस वीडियो वायरल में इस बात की चर्चा है एक तरफ जल्लाद का रूप धारण कर हथियार से उसके साथ बुजुर्ग के साथ जानलेवा हमला किया गया मौजूद लोग रावण की तरह तमास बिन बने हुए थे, लेकिन किसी ने भी उसकी जान बचाना उचित नहीं समझा, मानवता और इंसानियत के नाते उसे बचाने की कोशिश नही की, तेजी हो रहे इस वीडियो वायरल को ले गांव के गलियारे शहर के चौक चौराहा में लोगों के बीच इस घटना को लेकर जल्लाद और रावण का यह रूप देखकर इसकी चर्चा का विषय बना हुआ है कि लोग हैरत में पड़ गए, कहा किस तरह जल्लाद और रावण का रूप धारण कर तमास बिन लोग लोग वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने बुजुर्ग को बचाने की जहमत नहीं उठाई , एक तरफ लोग इंसानियत का मिशाल देते हैं दूसरी तरफ इं, लेकिन दूसरी तरफ इस रावण और जल्लाद का रूप देखकर मौजूद लोगों पर चर्चा का विषय बना हुआ है बकरा से काका काटने वाला तेज हथियार यानी तलवार से किस तरह उस बुजुर्ग को बकरा काटने वाला तलवार से काटा जा रहा है मौजूद लोगों पर चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि ऐसे क्रूर हत्या में बुजुर्ग की घटना को लेकर आरोपी का केश को स्पीडी ट्रायल के मामले को चलकर फांसी की सजा मिले तो भी कम है

Join us on: