मुजफ्फरपुर- स्कॉर्पियो बना चलता-फिरता बार, शराब कारोबारी हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर जिले के गड़हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई, वहीं उसके घर की तलाशी के दौरान अवैध हथियार और कारतूस भी मिले हैं।
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गड़हा थाना क्षेत्र के पटियासा गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान मोहम्मद शैफ अली की स्कॉर्पियो की तलाशी ली गई, जिसमें से करीब 97 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी स्कॉर्पियो का इस्तेमाल शराब के अवैध कारोबार के लिए कर रहा था।
वाहन से शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की भी तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर में छिपाकर रखा गया एक कंट्री मेड पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शैफ अली को गिरफ्तार कर लिया।
सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं साथ ही बरामद हथियार को लेकर भी पुलिस की जांच जारी है।

Join us on: