नालंदा- बाइक ऑटो की टक्कर में 5 जख़्मी, दो की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबी बीघा मोड़ स्थित स्कूल के समीप शनिवार को टेंपो और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में करीब पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्थावां ले जाया गया, जहां से तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर भेजा गया।

घायल गोरी केवट के चाचा अजय केवट ने बताया कि उनका भतीजा मलमास मेला देखने के लिए टेंपो से अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो पाया कि डायल-112 की पुलिस पहले से मौजूद थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था।

वहीं मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद सुफियान के भाई मोहम्मद राजा ने आरोप लगाया कि टेंपो चालक तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि उनके भाई की धोबी बीघा के पास टायर की दुकान है और घर लौटने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद सुफियान को भी इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

बाइट:- अजय केवट, घायल का चाचा
बाइट:- मोहम्मद राजा, घायल का भाई

Join us on: