रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
जेवलरी दुकान लाइव लूट
दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से 30 लाख के आभूषण व नगद लूट..
अपराधियो ने दुकानदार को पिस्टल के बट से मारकर दुकानदार को किया घायल.बाइक सवार चार बदमाशो ने वारदात को दिया अंजाम….
दुकानदार ने हिम्मत दिखाते एक बदमाश को पकड़ा..लोगो ने जमकर किया पिटाई..
बदमाशो ने साथी को छुड़ाने के लिए छह राउंड की फायरिंग..लुटे गए आभूषण व पैसे लेकर फरार.. लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
दामोदरपुर की घटना
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दामोदरपुर स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स में नकाबपोश चार हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लूट ली।इसमे दस किलो चांदी तीन सौ ग्राम सोने के आभूषण और नगद थे।इसके अलावा दुकान में मौजूद ग्राहकों से पैसे भी लूट लिए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार के सिर पर पिस्टल की बट से प्रहार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। हालांकि, घायल दुकानदार धर्मेंद्र सराफ ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया ,यह देख अन्य बदमाशो ने दुकानदार को पिस्टल के बट से सिर पर मारकर लहूलुहान कर दिया।जब दुकानदार ने पकड़े गए बदमाश को नही छोड़ा तो अन्य बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले।इसके बाद मौके पर जथानिये लोगो की भीड़ जुट गई।लोगो ने पकड़े गए बदमाश को जमकर पिटाई की।बदमाश को लहूलुहान कर दिया।सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर,एसडीपीओ थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुँचबकर छानबीन की।पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को अभिरक्षा में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।बदमाश की पहचान साहेबगंज के खोरी पाकड़ निवासी अशोक साहनी के रूप में हुई है।
आम्रपाली ज्वेलर्स के प्रोपराइटर धर्मेंद्र कुमार रोजाना की तरह दुकान में आए ग्राहकों को जेवरात दिखा रहे थे। इसी बीच चार की संख्या में दो बाइक से आए हथियारबंद बदमाश दुकान के भीतर दाखिल हुए और पिस्टल तानकर दिया।एक बदमाश हेलमेट पहने हुए है दूसरा गमछा बांधे हुए है। हाथ मे पिस्टल है। बदमाशों ने तिजोरी और सेफ खोलने की मांग की।
दुकानदार धर्मेंद्र कुमार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बदमाशों को बातों में उलझाकर समय बिताने की कोशिश की, ताकि कोई मदद मिल सके। लेकिन उनकी यह रणनीति भांपकर बदमाश भड़क गए और धर्मेंद्र कुमार की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बदमाशों ने पिस्टल के बट से मारकर उनका सिर फोड़ दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच बदमाशों ने दुकान में रखे जेवरात, नगदी और वहां मौजूद ग्राहकों से भी पैसे और सामान लूट लिए।
लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद जब चारों बदमाश भागने लगे, तो घायल व्यवसायी धर्मेंद्र कुमार ने गजब का साहस दिखाया। उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए भाग रहे बदमाशों में से एक को मजबूती से दबोच लिया। बाइक से खींच कर पिटाई कर दी।मौके पर मौजूद लोगो ने जमकर पिटाई की ।
अपने साथी को घिरता देख और इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने करीब छह राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी की आवाज सुनकर मौके पर अफरा तफरी मच गई।लोगो की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की भारी भीड़ को अपनी ओर आता देख, तीनों बदमाश पकड़े गए साथी को छोड़कर लूटे गए जेवरात और नगदी के साथ पश्चिम दिशा की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
वही दुकानदार धर्मेंद्र ने बताया कि ग्राहक को समान दिखा रहे थे उसी दौरान चार अपराधी आए।मुह बांधे हुआ था।आते ही तिजोरी खोलने को कहा।जब नही खोले तो फायरिंग कर दिया।पिस्टल के बट से मारकर सिर फोड़ दिया।फिर तिजोरी से सारा जेवलरी निकाल लिया।जब समान लेकर भागने लगा तो रास्ते मे जेवलरी गिरने लगा।फिर हम्मत दिखाते हुए खदेड़ कर एक अपराधी को दबोच लिया।
वही डीएसपी पस्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि दामोदरपुर स्थित एक जेवलर्स कि दुकान में लूट की घटना हुई है।दुकानदार को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया।अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।अपराधियो के एक बाइक बरामद हुआ है।एक अपराधी पकड़े गए है।
बाईट-पीड़ित दुकानदार
बाईट-सुचित्रा कुमारी,डीएसपी
बाईट-राजेश सिंह प्रभाकर,ग्रामीण एसपी



