विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिले में बाल श्रम उन्मूलन एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के निदेश पर अपर समाहर्ता, आपदा, संतोष कुमार के द्वारा समाहरणालय परिसर से जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
उन्होंने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि बाल श्रम समाज के लिए एक गंभीर समस्या है, जिसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित बचपन का अधिकार प्राप्त है। बच्चों से मजदूरी कराना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि उनके भविष्य के साथ भी अन्याय है।
प्रचार वाहन शहर के विभिन्न चौक-चौराहों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों, बच्चों के अधिकारों एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक करेगा। वाहन के माध्यम से ऑडियो संदेश, पोस्टर, बैनर एवं पंपलेट के जरिए आमजन को यह जानकारी दी जाएगी कि बाल श्रम की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग को अवश्य सूचित करें।
इस अवसर पर श्रम अधीक्षक ने बताया कि बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कराना प्रतिबंधित है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बच्चों को विद्यालय भेजने और उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करें।
बाल श्रम उन्मूलन हेतु प्रचार-प्रसार वाहन कार्यक्रम के तहत वाहन संख्या-BR-32 ER 5044 जिला परिषद् कैम्पस से प्रस्थान करते हुए थाना मोड़, पोस्ट ऑफिस रोड, रेलवे स्टेशन, गंगा सागर चौक, तिलक चौक, शंकर चौक, बाबूसाहेब चौक से होते हए वापस चमच्चा चौक से चमच्चा चौक लहेरियागंज (बुबना मंदिर तक) संतुनगर चौक से लोहरसारी चौक होते हुए किशोरी लाल चौक सूड़ी स्कूल चौक से गाँधी चौक सुभाष चौक से लोहापट्टी होते हुए चूड़ी बाजार से बाटा चौक होते हुए गंगा सागर चौक से रेलवे स्टेशन होते हुए थाना मोड होते हुए निलम चौक से सुभाष चौक होते हुए गिलेशन से बाटा चौक होते हुए निलम चौक होते हुए थाना मोड़ होते हुए जिला परिषद कैम्पस तक पहुँचेगी।
दूसरा प्रचार वाहन संख्या-BR 32 ER 1643 जिला परिषद् कैम्पस से वाट्सन स्कूल होते हुए जलधारी चौक से हॉस्पीटल चौक, कोतवाली चौक, निधि चौक, मेडिकल कॉलेज तक वापस के क्रम में हवाई अड्डा होते हुए सिंघानियाँ चौक से वापस होते हुए बिजली ऑफिस रोड होते हुए थाना चौक होते हुए जिला परिषद् कैम्पस तक पहुँचेगी।
इस अवसर पर उप निदेशक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, आनंद शर्मा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नितेश पाठक, सहायक आपदा पदाधिकारी, रजनीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Join us on: