रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल में धूमधाम से मनाई गई डॉ० बी० आर० अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती, उनके नाम पर सुपौल में होगा लाइब्रेरी का निर्माण
सुपौल :- भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मंगलवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जिला अंबेडकर संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुपौल शहर के अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया। संस्थान के सचिव चंदन पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुपौल के जिलाधिकारी, सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक, सरथ आर० एस० ,अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, एनडीए जिला संयोजक नागेंद्र नारायण ठाकुर, नगर परिषद सुपौल के मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा, (राघव जी), पत्रकार संतोष चौहान, अमर कुमार चौधरी, गोविंद पासवान, अमरेन्द्र कुमार अमर, युगल किशोर अग्रवाल, डॉ० विजय शंकर चौधरी, रमेंद्र कुमार रमण, राजा हुसैन, अभय मिश्रा बंटी, मनमन सिंह, गगन ठाकुर , सुब्रत मुखर्जी, राहुल ठाकुर, मनोज रजक, मांगैन पासवान, दुर्बल पासवान आदि ने बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
अंबेडकर पुस्तकालय का होगा निर्माण
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष जिला अंबेडकर संस्थान के सचिव द्वारा स्मारक के समीप बाबा साहेब के नाम पर लाइब्रेरी स्थापित करने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने इस कार्य में भरपूर सहयोग करने की बात कही। उन्होंने उसी वक्त उक्त निर्माण योजना को लेकर गांधी मैदान के उत्तरी स्थल का अवलोकन भी किया। साथ ही नगर परिषद के मुख्य पार्षद एवं अन्य गणमान्य से इस बारे में बातचीत की। उन्होंने प्रस्तावित भवन के लिए आर्किटेक्ट से नक्शा और डिजाइन तैयार करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी के इस प्रकार के सहयोगात्मक रवैए से संस्थान के सदस्य एवं स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी गई।



