:- रवि शंकर अमित!
वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को एनडीए विधानमंडल दल के नेता चुने जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी बधाई
सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और विकास का संकल्प और अधिक गति पकड़ेगा: संजय सरावगी
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने की सम्राट चौधरी के नए कार्यकाल की मंगलकामना
पटना, 14 अप्रैल। बिहार एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी को नेता चुन लिया गया। बिहार एनडीए विधानमंडल दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के सर्वसम्मति से चयन किए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विश्वास जताते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और विकास को नई गति मिलेगी। उन्होने दावा करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
उंन्होने कहा कि सम्राट चौधरी का सशक्त, अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व निश्चित ही संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा तथा जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार की विकास की गति और तेज होगी और ‘न्याय के साथ विकास की प्रतिबद्धता को और मजबूती मिलेगा। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामनाएं भी कीं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकसित बिहार बनाने के संकल्पों को आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयाम गढ़े हैं। अब उन आयामों को आगे बढ़ाने में सम्राट चौधरी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा।




