रिपोर्टर– राजीव कुमार
मधुबनी जिले के नरहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरापट्टी गांव में दो सगे भाइयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर जमकर हंगामा हो गया। विवाद उस समय बढ़ा जब एक भाई द्वारा ईंट का दीवार जोरा जा रहा था तो दुसरे भाई ने दिबाल जोरने से मना किया, दोनो भाईयों के बिच इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा। इसी बिच दुसरे भाई ने हथियारबंद 05 से 06 उपद्रवियों को बुला लिया। लेकिन समय रहते पुलिस को इस बात की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद तलाशी लेने पर एक अवैध देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए है। इस मामले में नरहिया थाने में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू हो गई है। वहीं नरहिया थानाध्यक्ष निलेश कुमार सिंह को सूचना मिली कि चतरापट्टी गांव में सुंदरम बाबू और उसके सगे भाई के बीच जमीन बिबाद है। जिस जमीन पर दीवाल बनाए जाने को लेकर झगड़ा हो गया। सुंदरम बाबू अपनी जमीन पर ईंट की दीवार खड़ा करवा रहे थे, लेकिन इस बात का बिरोध दुसरे भाई द्वारा किया जाने लगा। जिस से गुस्साए सुंदरम ने समस्तीपुर और बेगूसराय के 05 लड़कों को बुला लिया, जो हथियार लैस होकर जबरन दीवार बनवा रहे थे। थानाध्यक्ष निलेश कुमार सिंह ने वरीय अधिकारियों को सूचित कर फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी देखते ही कुछ आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सोनू कुमार नामक एक युवक को दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू कुमार बताया, लेकिन भागने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। विधिवत तलाशी लेने पर सोनू के कमरबंद से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसके साथ आए अन्य साथी रजनीश कुमार, रविशंकर कुमार, हर्ष कुमार और सुंदरम बाबू को भी हिरासत में ले लिया गया। सभी जब्त सामान की जब्ती सूची बनाकर थाने ले आए गए। पूछताछ में सोनू ने कबूल किया कि सुंदरम बाबू ने उन्हें बुलाया था। सुंदरम की जमीन पर दीवार को लेकर भाई ने रोक दिया था। सुंदरम के कहने पर वे अवैध पिस्टल लेकर विरोधियों को धमकाने आए थे। इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया था, लेकिन पुलिस की तत्परता से कोई बड़ा हादसा टल गया। नरहिया थाने में कांड संख्या 33/26 विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू कुमार, रजनीश कुमार, रविशंकर कुमार (सभी कररख, विभूतिपुर, समस्तीपुर), हर्ष कुमार (विक्रमपुर, चेरिया बरियारपुर, बेगूसराय) और सुंदरम बाबू (चतरापट्टी, नरहिया, मधुबनी) शामिल हैं। बरामदगी में एक देशी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन हैं। पुलिस सभी की विधिसम्मत जांच कर रही है। यह घटना जिले में जमीनी विवादों की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाती है, ग्रामीण इलाकों में ऐसी जंगें आम हो गई हैं, जो कभी- कभी हिंसक रूप ले लेती हैं। तो वहीं, जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की है।



