रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया। मधुबनी, परसौनी, मधेपुर और झंझारपुर क्षेत्रों सहित पूरे जिलेभर के पेट्रोल पंपों और एलपीजी गोदामों एवं एजेंसीयों पर बारीकी से जांच पर ताला किया गया। ये अभियान जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और संभावित कालाबजारी के खतरें को रोके जाने के उद्देश्य से चलाया गया। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर इस कार्य मे विभिन्न थानों की टीमें सक्रिय रहीं। इस दौरान मधुबनी शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हर जगह निरीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा एलपीजी सिलेंडरों की स्टोरेज, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, लाइसेंस की वैधता और अग्निशमन यंत्रों की जांच की गई। परसौनी थाना क्षेत्र में कई दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर चेक किए गए, जबकि मधेपुर में अवैध स्टोरेज के संदेह में सैंपल लिए गए। झंझारपुर के बाजारों में भी विशेष रुप से अभीयान चलाया गया, जहां भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है। अधिकारियों ने जिलेभर में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर को लेकर बताया है की जिले मे पेट्रोल, डीजल व गैस की कोई कमी नहीं है। वही जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि जिले मे गैस कारोबार को लेकर छोटी-मोटी अनियमितताएं पाई गईं है, जिन पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए है। कोई बड़ी घटना की जानकारी सामने नहीं आई है, भविष्य में सतर्कता बरतने को लेकर प्रशासन द्वारा चेतावनी दी गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल पंप मालिकों और एलपीजी डीलरों को अगर कोई दिक्कत है तो मधुबनी प्रशासन उन्हें पूरी तरह से सहयोग करेगा। एसपी ने कहा, “जिले की जनता पैनिक ना हो हमारी प्राथमिकता है कि सभी को आराम से सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें जिले की जनता का सहयोग अनिवार्य है। लगातार जिला प्रशासन नियमित रूप से आगे भी जांच को जारी रखेगा। यह अभियान मधुबनी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जैसे जयनगर, लौकहा, रहिका, राजनगर, बेनीपट्टी, बासोपट्टी, फुलपरास सहित सभी थाना क्षेत्रों मे अभियान को जारी रखेगा है। पेट्रोल, डीजल व गैस का जमाखोरी करने वाले से लेकर ब्लैक करने बाले किसी भी व्यक्ति को बक्सा नही जाएगा।



