मधुबनी में बड़ी छापेमारी, अवैध गैस सिलेंडरों का जखीरा बरामद एक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित दुहबी बाजार में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आवासीय घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में गैस सिलेंडर बरामद किया। इस कार्रवाई से गैस कालाबाजारी करने बालो में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी की गई। टीम में जयनगर सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विकास कुमार, एसआई मुन्ना कुमार, सुशील कुमार, विजय कुमार सिंह, एएसआई तरुण कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
छापेमारी के दौरान संबंधित आवासीय परिसर से कुल 103 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 92 इंद्र गैस सिलेंडर और 11 एचपी गैस सिलेंडर शामिल हैं। बरामद सिलेंडरों की मात्रा देखकर अधिकारियों ने इसे अवैध भंडारण का मामला माना है।
मौकों से एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है। जिसका पहचान मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दुहबी गांव, वार्ड नंबर 10 के सुशील कुमार साह उर्फ गांधी के रूप में किया गया है। छापेमारी के दौरान जब संबंधित व्यक्ति से गैस सिलेंडरों के भंडारण एवं वितरण से जुड़े वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह कोई संतोषजनक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका।
प्रशासन ने सभी बरामद गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि सीमा क्षेत्र का फायदा उठाकर गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और संभावित तस्करी की जा रही थी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में बासोपट्टी थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एवं आवस्यक कार्रवाई की जा रही है।

Join us on: