आरा-लगातार बारिश के बीच रमना मैदान के समीप गिरा विशाल पेड़, यातायात ठप!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय!


आरा। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार की सुबह शहर के रमना मैदान किनारे रेड क्रॉस भवन के समीप अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही लोगों की परेशानी को देखते हुए तत्काल पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कराया गया। काफी मशक्कत के बाद सड़क से पेड़ को हटाकर यातायात को पुनः सुचारू कराया गया।
पेड़ हटाने और आवागमन बहाल कराने के कार्य में भाई जितेंद्र सिंह, मुखिया राकेश, मुखिया मंटू सिंह एवं भीम यादव का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। स्थानीय लोगों ने समय रहते पेड़ हटाकर यातायात बहाल कराने के प्रयास की सराहना की।

Join us on: