वैशाली- बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या, हथियार समेत किया सरेंडर!

SHARE:

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!

बड़ी खबर बिहार के वैशाली से है,जहां करताहा थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में, जमीन और मकान के विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी । मृतक की पहचान सोमनाथ सिंह के रूप में हुई है, जबकि  आरोपी भाई सुरेश प्रसाद सिंह सेना के सेवानिवृत्त जवान बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी सुरेश प्रसाद सिंह और मृतक सोमनाथ सिंह दोनो भाई एक ही मकान में रहते थे, जबकि तीसरा भाई कृष्णा सिंह अलग मकान बनाकर रहते है। सुरेश और सोमनाथ के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद को सुलझाने के लिए गांव में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन मामला हल नहीं हो सका। इसी विवाद के चलते गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें सोमनाथ सिंह की जान चली गई। सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में, जमीनी और मकान के विवाद में सुरेश प्रसाद सिंह ने अपने सगे भाई सोमनाथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है । मृतक भाई और आरोपी भाई सुरेश प्रसाद सिंह के बीच काफी दिनों से जमीनी और मकान को लेकर विवाद चला आ रहा है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से 5 खोखा बरामद किया गया है। मृतक के शरीर पर दो जख्म का निशान पाया गया है। मृतक तीन भाई है। उन्होंने बताया कि आरोपी सुरेश प्रसाद सिंह पिस्टल के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया है, उसके बाद करताहां थाना ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल करताहा थाना व पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पहुंचे,और मामले की जांच शुरू कर दी गई है!

Join us on: