घरेलू गैस की आपूर्ति को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिये गैस एजेंसियों का निरीक्षण!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान

सुपौल :- जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है।
इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल द्वारा भारत गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस की उपलब्धता, स्टॉक पंजी, वितरण व्यवस्था एवं उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति की स्थिति की जांच की गई। संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया गया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा निर्धारित दरों पर ही गैस उपलब्ध कराई जाए।
वहीं, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, किशनपुर द्वारा देवन एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का सत्यापन करते हुए गैस वितरण प्रणाली की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या वितरण में अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Join us on: