रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सुपौल:- आज सावन कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल एवं पुलिस अधीक्षक, सुपौल द्वारा संयुक्त रूप से राघोपुर प्रखंड अंतर्गत सिमराही स्थित थोक उर्वरक विक्रेता मेसर्स विकास आनंद के उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था, स्टॉक पंजी, वितरण प्रणाली एवं निर्धारित दरों पर बिक्री की स्थिति की गहन जांच की गई। अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि किसानों को उर्वरक निर्धारित मूल्य पर एवं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो तथा किसी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता न हो।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, वीरपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, सुपौल, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि उर्वरकों की आपूर्ति एवं वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया।



