:- रवि शंकर शर्मा!

शिवहर जिले की अनुष्का ने मात्र 21 वर्ष की आयु में मुखिया चुनाव में सफलता हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया है।
युवाओं का राजनीति में आना बेहतर लोकतंत्र के लिये एक अच्छा संकेत है, पढ़े लिखे युवा जब राजनीति में आयेंगे तो देश की दशा और दिशा दोनो बदलेगी। अच्छे लोगों ने जब जब राजनीति से मुँह मोड़ा है बुरे लोग हावी होते गये हैं ये हमने पिछले कई दशकों में देखा है।
अनुष्का एक विजनरी लीडर बनें ऐसी आशा की जानी चाहिये, राजनीति में वो मिल का पत्थर स्थापित करें ताकि लोग उनका अनुसरण कर सकें, उम्मीद है वे इसी ख्याल से इतनी कम उम्र में राजनीति में आई भी होंगी।
बिहार में सातवें चरण के पंचायत चुनाव में शिवहर प्रखंड के कुशहर पंचायत से 21 साल की अनुष्का कुमारी मुखिया पद के लिये निर्वाचित हुई है। अनुष्का शिवहर में सबसे कम उम्र की मुखिया बनी हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार अनुष्का ने हरियाणा से दसवीं और कर्नाटक से ग्रेजुएट हैं। उन्हें पहले प्रयास में ही सफलता मिली है। जनता का विश्वास जीतने में सफल रही अनुष्का बेहद मिलनसार स्वभाव की मानी जाती हैं इसके साथ ही वो एक विजनरी लीडर भी हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी बातों ने लोगों को पूर्णतः प्रभावित किया और वे जीत हासिल करने में सफल रहीं।