MLA की भाभी दूसरी बार मुखिया बनीं!

SHARE:

अरविंद कुमार की रिपोर्ट!

राजद नरकटिया MLA की भौजाई दूसरी बार मुखिया पद पे जीत दर्ज की:छौरादानो के खैरवा पंचायत के मुखिया पद पे 184 मतों के अंतर से कुल 1831 मत प्राप्त कर रोबैदा खातून दूसरी बार जीत दर्ज की

पूर्वी चंपारण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आज बुधवार को जिले के संग्रामपुर, मेहसी समेत छौड़ादानो प्रखंड की मतगणना मोतिहारी के डायट भवन में सम्पन्न हुई,जिसमे छौरादानो प्रखंड क्षेत्र के खैरवा पंचायत से नरकटिया राजद विधायक डा. शमीम अहमद की भौजाई रोबैदा खातून दूसरी बार मुखिया पद के लिए चुनाव जीती है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उर्मिला देवी को शिकस्त 184 मतों के अंतर से हराया।वही उर्मिला देवी को कुल 1657 मत मिले हैं।हालांकि राजद विधायक समीम अहमद की भौजाई रोबैदा खातून को 1831 मत प्राप्त हुआ हैं।आखिरकार रोबैदा खातून 184 मतों से विजयी होने में सफल रही हैं।नवनिर्वाचित मुखिया रोबैदा खातून नरकटिया विधायक डा. शमीम अहमद के बड़े भाई शबीर अहमद की पत्नी हैं।

रोबैदा खातून 2016-21 तक खैरवा पंचायत की प्रतिनिधित्व कर चुकी है मुखिया पद प्राप्त कर।नवनिर्वाचित मुखिया रोबैदा खातून ने अपनी जीत जनता का श्रेय एवम स्नेह बताया।

वही नवनिर्वाचित मुखिया रोबैदा खातून के पति साबिर अहमद ने कहा पंचायत की बिकास काफी पिछड़ा था जिसे प्रथम बार जीत के बाद बिकास हुआ है शेष कार्यो का विकास अब पूर्ण करने की बात कही।

वही छौरादानो प्रखंड में 2 मुखिया अपना पद बचाने में सफल रहा तो 13 पंचायत में नया चेहरा पर जीत का सेहरा बन्धा।

Join us on:

Leave a Comment