बाढ़ में फैली रहस्यमयी बीमारी, दो की मौत कई संक्रमित!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

गांव में फैली रहस्यमय बीमारी से दहशत में ग्रामीण, दो की मौत, तीन ईलाजरत्त, कई संक्रमित

बाढ़ अनुमंडल के जमुनीचक गांव के चौधरी टोला में लोग रहस्यमयी बीमारी से दहशत में हैं। यहां पंद्रह दिनों में दो लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग संक्रमित होकर अस्पताल में भर्ती हैं। गांव की महिलाओं को कुछ स्थानीय लोगों पर जादू टोना का शक हुआ। जब झाड़ फूंक के बाद भी गांव में संक्रमण बढ़ता गया, तब गांव के कुछ लोगों ने डॉक्टर से संपर्क किया। इलाज के दौरान गांव के मनीष और कुणाल ने दम तोड़ दिया, तब लोगों के सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर भी बीमारी को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। पेट और सिर में तेज दर्द उठने के बाद संक्रमित मरीज वॉमिटिंग करने लगता है और तीन-चार दिनों में ही शरीर में इन्फेक्शन बढ़ने के बाद दम तोड़ देता है। गांव के कुछ लोग निपाह वायरस का भी शक जता रहे हैं।
गांव में कुछ और लोगों में बीमारी का यही लक्षण दिखने के बाद अब ग्रामीण काफी डरे हैं और स्थानीय प्रशासन से इस रहस्यमयी बीमारी की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।
इंदु देवी ने कहा कि सरकार को मामले की जांच करनी चाहिए, ग्रामीण डरे हुए हैं उन्हें भी डर लग रहा है कि उन्हें या उनके बच्चे के साथ ऐसा ना हो जाए। जिनकी मृत्यु हुई है या जो बीमार हैं वह गांव में ही रहते थे वह कमाने के लिए दूसरे राज्यों में भी नहीं गए हैं। इस बीमारी का कोई लक्षण दिखाई नहीं देता है बीमार युवक के पेट में दर्द शुरू होता है जिसके बाद उल्टी होती है और चेहरा पीला पड़ जाता है और बीमार पूरी तरह सुस्त हो जाता है और तीन से चार दिनों में उसकी मौत हो जाती है। इलाज के लिए बीमार को अस्पताल में भर्ती करने पर सीधे पटना रेफर कर दिया जाता है। ज्वाला नाम का एक युवक चापाकल से पानी भरते हुए अचानक से गिर पड़ा उसका इलाज करवाया जा रहा है। गांव के दूसरे टोला से लोग उनके घर की ओर नहीं आ रहे हैं पूरे गांव में इस रहस्यमय बीमारी से डर का माहौल बना है।
उचित कुमार ने कहा कि 15 दिनों में दो युवक की मृत्यु हो चुकी है और चार युवक का इलाज विभिन्न अस्पतालों में करवाया जा रहा है वहीं कई और युवक में लक्षण दिखाई दे रहा है। किस बीमारी से लोग बीमार हो रहे हैं और उनकी मृत्यु हो रही है इसका पता नहीं चल पा रहा है। एक युवक यहां अपने रिश्तेदार के यहां आया था और वह बीमार हो गया। उनका कहना है कि वह अस्पताल का रिपोर्ट लेकर अनुमंडलीय अस्पताल के एक डॉक्टर अजय कुमार को रिपोर्ट दिखाई तो उनका कहना है कि मृतक का लिवर, किडनी, खून, दिमाग में समस्या थी और युवक की मृत्यु के समय मुंह और नाक से खून भी निकला था। उनकी मांग है कि यहां के लोगों की जांच कर बीमारी का पता लगाया जाए।
बाइट- ग्रामीण

Join us on: