:- रवि शंकर अमित!
जमुई में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के 80-90 किलो वर्ग में मोकामा की मिट्टी के लाल ने सफलता का परचम लहराया दिया है।रविवार की रात संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में मोकामा प्रखंड के मेकरा ग्राम की मुखिया ललिता देवी के बेटे सुधांशु कुमार ने कटिहार के करण पहलवान को पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया।इस सफलता के बाद सुधांशु कुमार के गांव में जश्न का दौर शुरु हो गया है।मेकरा गांव में ग्रामीणों ने अपने गांव के होनहार युवा पहलवान की सफलता पर भव्य स्वागत किया।बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने युवा पहलवान को फूल-माला से लाद दिया और मिठाई खिला सफलता की बधाई दी।अपने बेटे को मिली इस शानदार सफलता से सामाजिक कार्यकर्ता पिता परम राय ने खुशी जताई है।युवा पहलवान को खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने एक लाख रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
बाइट-सुधांशु कुमार,युवा पहलवान।बाइट-परम राय,पिता।
बाइट- विनोद यादव।




