SC/ST का अधिकार हमें सदुपयोग के लिये मिला है दुरूपयोग के लिये नहीं, मैं दलितों के साथ – मंत्री अशोक चौधरी!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार


दलितों पर हुए अत्याचार के मामले को लेकर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी गुस्से में आगबबूला हो गए। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने एससी-एसटी एक्ट को लेकर बड़ा बयान दिया और साफ कहा कि इस कानून का उद्देश्य सुरक्षा है, न कि दुरुपयोग। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और वह पूरी तरह दलितों के साथ खड़े हैं।
रिपोर्ट:
पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि एससी-एसटी और ओबीसी समाज को जो अधिकार मिले हैं, उनका सदुपयोग होना चाहिए, न कि राजनीतिक या व्यक्तिगत लाभ के लिए दुरुपयोग। उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव में अपराध हुआ है, तो जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए, लेकिन पूरे गांव को अभियुक्त बनाना न्यायसंगत नहीं है।
मंत्री ने सवाल उठाया कि किसी 1100 आबादी वाले गांव में सैकड़ों लोग निर्दोष हो सकते हैं, ऐसे में बिना जांच सबको फंसा देना समाज में तनाव और दूरियां पैदा करता है। उन्होंने यह भी कहा कि गलत तरीके से निर्दोष लोगों को फंसाया जाएगा तो समाज में आक्रोश पैदा होगा और कानून में संशोधन की मांग उठेगी।
अशोक चौधरी ने मीडिया पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि टीआरपी के लिए गलत सवाल पूछकर उनके बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया। उन्होंने दो टूक कहा कि वह दलितों पर हुए अत्याचार के खिलाफ हैं और पीड़ितों को न्याय दिलाने के पक्षधर हैं।
बाइट:
मंत्री, बिहार सरकार – अशोक चौधरी

Join us on: