मंदिर में चोरी, हनुमान जी का सोने का आँख ले उड़ा बदमाश, एक हिरासत में!

SHARE:

रिपोर्ट – मुकेश कुमार

महाबली से भी नही डरता है चोर

मधुबनी जिले मे आए दिन चोरो डकैतों द्वारा मंदिरों को टारगेट किया जाता रहा है। चोरो को महाबली से भी डर नही लगता। बेखौफ चोर द्वारा जिले के खिरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेम्हली गांव स्थित प्रसिद्ध महारानी स्थान मंदिर परिसर से अज्ञात चोरों ने हनुमान जी के सोने की आँखें चोरी कर लीं। घटना की जानकारी लोगो को तब चला जब सुबह गांव के लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। तो हनुमान जी के मूर्ति से आँखें गायब देख कर लोग हक्के बक्के रह गया। यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के ही दिनेश मास्टर ने हनुमान जी की प्रतिमा में चार आने सोने की आँखें लगवाई थीं, ये मंदिर गांव की आस्था का केंद्र हैं। चोरी की इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने गांव के ही कुछ नशेड़ी युवकों पर संलिप्तता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि ये युवक आए दिन गांव में इस तरह की छोटी-मोटी वारदातों को अंजाम देते रहते हैं।
इस मामले में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब ग्रामीणों ने बताया कि चोरी के मुख्य संदिग्ध और मंदिर के पुजारी राम विनय ठाकुर के पुत्र, रवि कुमार का सुबह ही एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उसकी अपनी आँख जख्मी हो गई। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि हनुमान जी ने उसे तुरंत सजा दे दी है। पुलिस ने शक के आधार पर रवि को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा, ग्रामीणों ने संतोष कुमार ठाकुर के पुत्र बादल कुमार और सुधीर ठाकुर के पुत्र आशुतोष ठाकुर के भी इस घटना में शामिल होने की आशंका जताई है।
घटना की सूचना मिलते ही खिरहर थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ,मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। मंदिर के पुजारी राम विनय ठाकुर द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है। वही थाना अध्यक्ष शुभम कुमार शर्मा ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी की गई भगवा हनुमान जी का सोने की आंख को बरामद कर लिया जाएगा और दोषियों को जेल की हबा खानी पड़ेगी ।

Join us on: