जयनगर पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ पटना शेखपुरा का एक शातिर को धर दबोचा!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के जयनगर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर सहर स्थित बस स्टेंड के नजदीक छापेमारी कर 10 किलो गांजा के साथ एक शातिर धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पटना के शेखपुरा का रहने वाला दिपक कुमार के रूप में पहचान हुयी है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बाबत थाने में आयोजित प्रेसवार्ता करते हुई थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया है कि गुप्त सुचना मिली कि कोई गांजे का धंधेबाज नेपाल से गांजा लेकर बस मार्ग से जानेवाला है। सुचना मिलते ही पुलिस की एक टास्क फोर्स बनाकर बस स्टेन्ड के नजदीक घेराबंदी किया गया। तथा चलाए गए सर्च अभियान के दौरान गांजा धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। जो 10 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपी पटना के शेखपुरा का रहने वाला दीपक कुमार, 24 वर्ष है। जिसेके विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी दल में एस आई बिनोद राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे।

Join us on: