रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के हरलाखी
प्रखंड अंतर्गत सिसौनी पंचायत के मुखिया यदुवीर साह ने पंचायत के सुखवासी मतकोरवा पोखर का जीणोद्धार के साथ-साथ आकर्षक अंबेडकर पार्क का निर्माण कराया है। जिसका उद्घाटन रविवार को किया गया। उद्धाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सिंहवारा जिला परिषद सदस्य अर्जुन साह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता,प्रोफेसर धीरेन्द्र झा, शिक्षक मनोज झा, संरपंच रामशंकर ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर सभी लोगों ने नवनिर्मित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर किया। वही मौके पर पहुंचे बड़ी संख्या में पंचायत के लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रदांजलि अर्पित की। इस अबसर पर मुखिया यदुवीर साह ने बताया है कि 15वीं वित्त आयोग योजना अंतर्गत नौ लाख 99 हजार 500 रुपये की लागत से पोखरा का जीणोद्धार के साथ अंबेडकर पार्क का निर्माण कराया गया है। तालाब में खूबसूरत झरना के साथ-साथ घाट का निर्माण भी कराया गया है। आगे उन्होंने कहा है कि यह पार्क क्षेत्र के लोगों के लिए एक नई सुविधा के रूप में विकसित किया गया है। जो समाज में सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा। इन विकास परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बाबा साहेब की विरासत को संजोना, जल संरक्षण को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों व पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। वहीं अतिथियों ने मुखिया के कार्यों का जमकर सराहना करत हुए कहा कि प्रखण्ड का यह पहला पार्क है जहां अमृत सरोवर के साथ-साथ खूबसूरत पार्क व उसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का प्रतिमा भी है। आगे उन्हें कहा कि मुखिया का यह पहल ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों द्वारा स्वच्छता व जल संरक्षण से संबंधित लोक नृत्य व नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मुखिया के द्वारा मिथिला परंम्परा के तहत सभी अतिथियों को पाग व दोपटा से स्वागत किया गया। इस के साथ ही पंचायत सुपरवाइजर रूबी कुमारी व सभी स्वच्छता कर्मी सहित पार्क बनाने वाले राजमिस्त्री व मजदूरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।



