दरभंगा की घटना के आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं और सरकार स्पीड ट्रायल की अनुशंसा कर रही है- कुंतल कृष्णा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार

सरकार चाहती है कि जल्द से जल्द अपराधियों को सख्त सजा मिले। भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का कहना है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

कुंतल कृष्ण ने कहा कि बिहार सरकार ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिले और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

दरभंगा की घटना में एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आया था, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी की दुकान में आग लगा दी थी और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया था।

भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण

Join us on: