रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
बाईक से बेटी को लाइब्रेरी से लाने के लिए जा रहे पिता को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार की हुई मौके पर मौत
– मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत रांटी पेड़ा चौक पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर हुई मौत। मृतक अपनी एकमात्र पुत्री प्रतीक्षा कर्ण को रोज के तरह गांव से ड्रीम रीडर लाइब्रेरी, रामपट्टी पढ़ने के लिए लेकर जाते थे। शुक्रवार को भी उन्होंने पुत्री को लाइब्रेरी लेने जाते समय छोड़ा और मधुबनी किसी काम से आए। जहां से वापस लाइब्रेरी जाते समय पीछे से आ रही वेस्ट बंगाल नंबर की तेज रफ्तार ट्रक ने उनके बाइक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान संत नगर काको गांव के 50 वर्षीय प्रहलाद दास के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया और आसपास मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया और चालक को पकड़कर बंधक बना लिया। लोगों ने कई घंटों तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। वही स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के कार्य को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों का आरोप था कि पुलिस घटना के काफी देर बाद मौके पर पहुंची, वही पुलिस के पहुचने के बाद भी उनका व्यबहार संतोषजनक नहीं दिखा।
वहीं पुलिस का कहना है जाम हटाने और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का कई बार प्रयास किया गया, लेकिन भीड़ के कारण कठिनाई हुई। बाद में पुलिस द्वारा लोगो को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया और यातायात बहाल कराया गया।
इस हृदयविदारक हादसे से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है।




