बेतिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 138 किलो से अधिक गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- मनोज कुमार!

बेतिया से खबर है। बेतिया पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 138.300 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बलेनो कार को भी जब्त कर लिया गया है। बरामद गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, डीएसपी सदर विवेक दीप को रात में गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आलोक में डीएसपी विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जीएमसीएच परिसर में संदिग्ध अवस्था में खड़ी कार को घेराबंदी कर रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार दोनों तस्कर कुमारबाग थाना क्षेत्र के नेहाल और जशवंत बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Byte __सदर डीएसपी विवेक दीप

Join us on: