बेगूसराय- डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से ईवीएम वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

आज दिनांक 06.01.2026 को जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक बेगूसराय श्री मनीष द्वारा संयुक्त रूप से ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, संरचनात्मक व्यवस्था तथा ईवीएम मशीनों के रख-रखाव से संबंधित सभी बिंदुओं की समीक्षा की।

जिला पदाधिकारी ने समुचित सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सीसीटीवी कैमरा संचालन, तैनात सुरक्षा बल, अग्नि सुरक्षा उपकरण तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया।

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ईवीएम वेयर हाउस की प्रतिदिन सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप अभिलेखों का संधारण सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही नियमित निरीक्षण एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, बेगूसराय सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Join us on: