सहरसा- तिलावे नदी से महिला का शव बरामद, हत्या के आरोप पर सड़क जाम, जांच में जुटी पुलिस!

SHARE:


संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के मनिया गांव स्थित तिलावे नदी से गुरुवार सुबह 45 वर्षीय महिला मीना देवी का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका बुधवार शाम करीब 4 बजे से लापता थीं। गुरुवार सुबह नदी से शव मिलने के बाद परिजनों ने उनकी पहचान की। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोनवर्षा–महेशखुट मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमीन विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। करीब आधे घंटे बाद सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। मौके पर बनमा ईटहरी थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार मृतका के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल हत्या, आत्महत्या या अन्य किसी कारण से हुई मौत की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Join us on: