मधुबनी-राज्य स्तरीय युवा उत्सव के अवसर पर प्रतिभागियों की प्रस्तुति देख नगर भवन में तालियां बजाते रहे दर्शक!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

पटना जिला से आयी मेघा रानी एवं उसके समूह की प्रस्तुति को दर्शकों ने काफी सराहना की

मधुबनी – कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2025 में मंगलवार को नगर भवन, मधुबनी में राज्य के विभिन्न जिलों से आये प्रतिभागियों के द्वारा समूह लोक गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में आये प्रतिभागियों में पटना जिला से आयी मेघा एवं उसके समूह के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत गीत “चौपट बलमुआँ हमार, हम न ससुरा जायेम” पर प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मन मोहा एवं तालियां बजाने पर मजबूर किया। दर्शकों ने पटना जिला के प्रतिभागी मेघा एवं उसके समूह के सदस्यों की प्रस्तुति की काफी सराहना की।
साथ ही सीतामढ़ी जिला के प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत “ये सजनी हो, ये सजनी पियां गइले कलकतवा ए सजनी” गीत पर की गयी प्रस्तुति को भी दर्शकों ने काफी सराहा इसके साथ अन्य जिलों से आये प्रतिभागियों की प्रस्तुति पर भी दर्शकगण तालियां बजाते दिखे।
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों के द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा की गयी तैयारियों, आवासन तथा खान-पान के व्यवस्था की खूब सराहना किए।

Join us on: