विवाह भवन में चोरी की कोशिश करते धराया बदमाश, लोगों ने पुलिस को सौंपा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद!

जहानाबाद शहर के नगर थाना क्षेत्र के लोक नगर मोहल्ले में रविवार को चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। स्वयंवर मैरिज हॉल में बिजली का तार चोरी करने के प्रयास के दौरान एक संदिग्ध को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि लोगों को देखकर भागने की कोशिश में वह एक बालकनी से नीचे गिर गया। मैरिज हॉल के संचालक लक्ष्मण साहू के अनुसार, इससे पहले भी उनके प्रतिष्ठान में बिजली का तार काटे जाने की घटना हो चुकी है। संदिग्ध के पास से काटे गए तार भी बरामद की गई है मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात लक्ष्मण साहू अपने मैरिज हॉल का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। संदेह होने पर उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों के जुटने पर वहां मौजूद संदिग्ध भागने लगा। वह एक छत से दूसरी छत की ओर बढ़कर निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच शोर सुनकर लोग उसकी ओर दौड़े। भागने के दौरान संदिग्ध बालकनी से नीचे गिर पड़ा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। महिला से हाथापाई का भी आरोप घटना के दौरान एक महिला द्वारा संदिग्ध को पकड़ने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई है। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान संदिग्ध ने उसके साथ हाथापाई की और दांत काटकर घायल कर दिया। हालांकि, इस आरोप की पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस और मोबाइल टाइगर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गई। मामले में पुलिस की जांच जारी है। स्थानीय स्तर पर संदिग्ध के पास से धारदार चाकू भी मिला है, बताया जा रहा है कि इसी चाकू से वह तार काटा है पहले की घटना से भी परेशान हैं कारोबारी मैरिज हॉल में पहले बिजली के तार काटे जाने की घटना के बाद रविवार को हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है। हालांकि, चोरी की अन्य घटनाओं और इस मामले के बीच किसी तरह के संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पूजा-पर्व से पहले गश्त बढ़ाने की मांग आगामी पूजा-पर्व को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मोहल्ले में पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है। त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ कई परिवार बाहर भी जाते हैं। ऐसे में बंद घरों और दुकानों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और मामले की गहराई से जांच करने की अपील की है। फिलहाल, पुलिस की पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

Join us on: