प्रेम विवाह का खौफनाक अंत, फंदे से लटका पति पत्नी का शव बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी:-हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर राय गांव में रविवार की देर रात्रि एक युवा दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव फंदे से लटके मिलने की सूचना पर गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरपुर पकड़ी गांव निवासी परवेज आलम और उसकी पत्नी सोनी खातून के रूप में हुई है। सोनी खातून मूल रूप से जिले के मलाही थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव की रहने वाली थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।इसी क्रम में करीब एक वर्ष पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों हरपुर राय गांव में रह रहे थे।जहा बीते रात्रि युवक अपने ही घर मे फंदे से संदिग्ध स्थिति में परिजनों ने शव देखा,जिसके बाद शव को फंदे से उतार इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मिर्त घोषित कर दिवा जिसके बाद पूरा परिवार घर लौटा और घर पर परिजन रोने-चिल्लाने में।लगे थे तभी मिर्तक युवक प्रवेज आलम की पत्नी सोनी खातून का शव घर के पीछे कैमरा में फंदे से लटका संदिग्ध मौत मिला।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शव बरामद किए। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के शव फंदे से लटके मिले। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया, जांच कराई जा रही है,ताकि आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें।

हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि एक दंपती का शव बरामद किया गया है। परिजनों के अनुसार, दोनों फंदे से लटके हुए मिले है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

घटना में मृतक युवक के पिता इब्राहिम मिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रविवार को ससुराल जिले के चकिया से पति-पत्नी लौटे जिसके बाद खाना खाकर सो गए,जिसके बाद छोटी बहू चिला कर जगाई की भाई जी फंदे से लटक गए है जिसके बाद दरबाजा तोड़ घर मे घुसे और छोटी बहू फसरी को काट दिया,वही फंदे से लटके प्रवेज को मोतिहारी एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहाँ डॉक्टर ने मिर्त घोषित कर दिया जिसके बाद शव लेकर घर लौटे जहा पूरा परिवार में रोने चिलाने का माहौल था इसी बीच मिर्तक प्रवेज आलम की पत्नी सोनी खातून घर के पीछे एक कमराके फंदे से लटक आत्महत्या कर ली।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही दोनों की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, युवा दंपती की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Join us on: