रिपोर्ट – अमित कुमार!
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने आज पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।
जीवेश मिश्रा ने कहा पिछले साल जुलाई में कांग्रेस ने राजनीतिक द्वेष के तहत उन पर नकली दवा मामले में झूठा केस दर्ज करवाया। बिना जांच और पुख्ता सबूतों के उन्हें सरगना बताकर पेश किया गया।
उन्होंने सुप्रिया श्रीनेत, राजेश राठौर, पप्पू यादव, तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्य का नाम लेते हुए कहा इन सभी ने उनके खिलाफ भ्रामक आरोप फैलाए और प्रोपेगेंडा खड़ा किया।
जीवेश मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कांग्रेस का काम केवल झूठा प्रोपेगेंडा खड़ा करना है। जब चुनाव अनुकूल नहीं होते तो विपक्षियों को जेल भेजने की धमकी देते हैं और हार का ठीकरा EVM पर फोड़ते हैं।
उन्होंने कहा विपक्ष को विरोध का अधिकार है, लेकिन झूठ फैलाने का हक किसने दिया? साथ ही जाले विधानसभा की जनता का आभार जताया, जिसने उन्हें 13 हजार से अधिक वोटों से लगातार तीसरी बार जिताया।
बाईट : जीवेश मिश्रा, विधायक, भाजपा



