PMCH पुनर्विकास फेज-1 : टावर-3 का उद्घाटन, एक छत के नीचे जांच  इलाज दवा, छत पर एयर एंबुलेंस लैंडिंग!

SHARE:

पटना से अमित कुमार रिपोर्ट


पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पुनर्विकास योजना फेज-1 के तहत टावर-3 का उद्घाटन 12 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।


इस नए टावर की मुख्य विशेषताएं –

एक ही छत के नीचे जांच, इलाज और दवा की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
पहले तल पर 15 AC रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं, जिसमें महिलाओं और बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए आरक्षित काउंटर शामिल हैं।
तीसरे तल पर OPD संचालित होगी।
नए टावर को अशोक राजपथ के डबल डेकर पुल और मल्टीलेवल पार्किंग से जोड़ा गया है।
आपातकाल के लिए छत पर एयर एंबुलेंस लैंडिंग की सुविधा दी गई है।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, मंत्री रामकृपाल यादव, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह के समापन पर मुख्यमंत्री ने गरीबों के बीच उपहार वितरण भी किया।

Join us on: