रिपोर्ट- अमित कुमार!
बृजभूषण शरण सिंह ने पीएम मोदी के बयान पर कहा कि अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो उसके पीछे तथ्यात्मक प्रमाण होंगे। उन्होंने कहा कि घुसपैठ बंगाल के रास्ते हो रही है, यह कोई नई बात नहीं है और पश्चिम बंगाल सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह प्रक्रिया बहुत पहले से चलती आ रही है और सरकार को इस पर गंभीरता से काम करना चाहिए।
RSS पर राहुल गांधी के आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राहुल हमेशा विवादित मुद्दे उठाते हैं और RSS देश और हिंदुत्व के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि आरएसएस एक विशाल सामाजिक संगठन है, जो देश और हिंदुत्व दोनों के लिए काम करता है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी स्पष्ट कर चुके हैं कि संघ सभी के लिए काम करता है।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर बृजभूषण शरण सिंह ने चिंता जताई और कहा कि वहां हिंदुओं की आबादी कम हुई है। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के समय वहां हिंदुओं की आबादी कितनी थी और आज कितनी रह गई है, यह अपने आप में गंभीर सवाल है। उन्होंने कहा कि वहां हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर कि संघ को भाजपा के चश्मे से न देखा जाए, बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उनका आशय साफ है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण समाज के लिए काम करता है और कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और देश की सेवा करना है।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींचे जाने के आरोपों पर चल रहे विवाद पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्होंने वह दृश्य देखा है। सवाल यह है कि मुख्यमंत्री की मंशा क्या थी। उन्होंने कहा कि उस घटना में किसी तरह की बेइज्जती या कुदृष्टि नहीं, बल्कि एक ममता भरा भाव नजर आता है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर ने नौकरी ज्वाइन की या नहीं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है और यह उनका विषय भी नहीं है।
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश की राजनीति में ऐसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए जो देश के विकास और एकता के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में विवादित मुद्दों को उठाने से बचना चाहिए और देश के विकास पर ध्यान देना चाहिए।




