रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसैठ स्थित एसके चौधरी कृषि न्यास केंद्र द्वारा संचालित बी एड कॉलेज के सभागार में क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत के मधुबनी जिला इकाई द्वारा खेल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मधुबनी जिले में खेलों के विकास के लिए संचालित सभी खेल संघ के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विधा के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि बेनीपट्टी के प्रखंड उप प्रमुख अशोक कुमार चौधरी, क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के पूर्व विभागा अध्यक्ष अयोध्या नाथ झा, प्रांत उपाध्यक्ष मिथिलेश झा, रविंद्र सिंह, प्रांत मंत्री अमित कुमार ठाकुर, अरविन्द यादव एवं कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारी मंगलानंद झा के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि उप प्रमुख बेनीपट्टी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा पंचायत समिति बेनीपट्टी के द्वारा प्रखंड के लोहा, पाली और बेनीपट्टी में खिलाड़ियों के सभी विधा में खेलने के लिए खेल मैदान तैयार करवाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जिले में खेल के विकास व खिलाड़ी के हित के लिए एसके चौधरी न्यास के स्तर से भी हर संभव मदद किए जाएंगे।
वही विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी ने बताया कि खेल के माध्यम से व्यक्ति का चरित्र का निर्माण में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है।
आगत अतिथियों को मिथिला परम्परा के अनुसार पाग चादर देकर सम्मानित किया गया। वही उपस्थित सभी खेल प्रेमियो को भेंट स्वरूप पौधा , पाग एवं चादर देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रांत उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह एवं मिथिलेश झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को मधुबनी जिला लगोरी संघ के जिला सचिव प्रवीण कुमार ठाकुर, बैडमिंटन संघ के जिला सचिव संतोष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश झा, अमित कुमार, साइकलिंग एसोसिएशन के जिला सचिव सतीश कुमार दास, शतरंज एसोसिएशन के प्रवीण कुमार शर्मा, कुश्ती संघ के पप्पू यादव, दरभंगा से आशीष कुमार, मनीष सहित दर्जनों खेल के संघीय पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग संयोजक सरोज झा, राकेश रौशन, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राम, उपाध्यक्ष दीपा, मिथिलेश मंडल, सरोज कुमार झा सोहन झा, प्रवीण की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
इस अवसर पर क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा के उपस्थित मधुबनी जिला टॉपर रोहित राज एवं यशोदा कुमारी को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही स्वस्थ्य सामाज, स्वस्थ्य शरीर, स्वस्थ्य मस्तिष्क और स्वास्थ्य पर्यावरण के दृश्य से ये कार्यक्रम को काफी महत्वपूर्ण कहा जा सकता है।



