रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
साहरघाट चर्चित डकैती कांड का आरोपी ,50 हजार का इनामी अपराधी शिवहर से गिरफ्तार
सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी एवं मुजफ्फरपुर जिले में दर्जनों केस है दर्ज
मधुबनी जिले के बांसघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत रंजीत कुमार गामी के घर 8/9 अक्टूबर 2023 की रात करीब दो बजे हुए भीषण डकैती में संलिप्त 50 हजार का कुख्यात इनामी अपराधी जमील अख्तर उर्फ टकरा उर्फ निरहुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शिवहर जिला के हिरण
मां थाना के धुले बेलाही शिवनगर गांव के टकला विरुद्ध सीमावर्ती इलाका सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी एवं मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न थानों में ग्यारह से अधिक लूट, डकैती सहित अन्य अपराधिक मामला दर्ज है। इस बाबत बेनीपट्टी डी एस पी अमीत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है की साहरघाट में हुई भीषण डकैती मामले में शिवहर जिले के तरियानी थाना के कुसहर गांव के गिरफ्तार अपराधी चंद
श्रीनारायण साह की कांड में संलिप्तता होने की अपराधिक स्वीकृति के बाद टकला सहित 38 अपराधियों का इस डकैती में संलिप्तता बताया गया था। अपराधियों की दर पकड़ को लेकर छापेमारी के लिए जिला पुलिस कप्तान के आदेश पर उनके निर्देशन में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान शुक्रवार को तकनीकी अनुसंधान पर सूचना मिलते ही एस टी एम की टीम सीतामढ़ी एवं शिवहर, डी आई यू टीम मधुबनी के साथ साहरघाट थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन, एस आई नवीन कुमार, एस आई अजित कुमार,, सिपाही राहुल कुमार एवं मोहित कुमार के साथ छापेमारी करते हुए कुख्यात अपराधी जमील अख्तर उर्फ टकला उर्फ नीरहुआ को धर दबोचा ने में कामयाबी मिली। आगे डी एस पी ने बताया है कि इस संबंध मे राजकुमार गामी के पुत्र रंजीत गामी ने साहरघाट थाना में कांड दर्ज कराया था। जिस में 40 से 50 अज्ञात अपराधियों के द्वारा पांच लाख नगद रुपए सहित 30 से 35 भर सोना एवं 40 से 50 भर चांदी के जेवरात लूट लिए जाने की बात बताई गई है।




