भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

मनाली चौक के समीप करीब 600 से 700 छात्रों ने रोड जाम कर दिया और सारे छात्र काफी आक्रोशित दिखे, छात्रों से बात करने पर पता चला की सभी छात्र आईटीआई का ऑनलाइन एग्जाम देने आए हुए थे ,2 दिन से सिर्फ केंद्र पर उनका अटेंडेंस बनता था और उसे घर भेज दिया जाता था, हवाला यह दिया जाता था कि सिस्टम में क्वेश्चन शो नहीं कर रहा है। इस कारण से सारे परीक्षार्थी काफी मायूस हो जाते थे ,यह प्रक्रिया 2 दिन से लगातार चल रहा था, सारे छात्र सत्र 2018-20 के छात्र हैं ,अभी तक में दो बार आईटीआई की यह परीक्षा स्थगित हो चुकी है, परीक्षा स्थगित होने का कारण भी यही रहा है की सिस्टम मैं आपका क्वेश्चन शो नहीं कर रहा। फिर लगातार दो दिन यही रवैया छात्रों को बर्दाश्त नहीं हुआ और वह रोड पर उतर आए। उनका मांग है हमें परीक्षा ढंग से देने दिया जाए अनुपस्थिति दिखाकर हमें फिर से रजिस्ट्रेशन कराया जाता है और पैसे लिए जाते हैं यह गलत है हम सभी छात्र अब कतई बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले के लिए हम कभी नहीं बचेंगे छात्रों का यह भी कहना हुआ कि कोई कटिहार कोई पूर्णिया कोई मधेपुरा कोई बांका कोई कहलगांव से यहां आते हैं और उन्हें घूम कर जाना पड़ता है।




