कई कांड के आरोपी रहे सनोज यादव व सुरेंद्र कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

पटल बाबू रोड स्थित होटल अशोका ग्रांड के बगल वाली गली स्थित कपड़ा व्यवसायी शंभू टिबड़ेवाल के घर में बीते 24 अगस्त को हुए डकैतीकांड के मास्टरमाइंड सनोज यादव को बुधवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मधुसूदनपुर इलाके के करेला गांव निवासी सनोज का आपराधिक इतिहास रह चुका है। गिरफ्तारी के बाद सनोज की निशानदेही पर पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिसिया पूछताछ में भी उसने लूट कांड को लेकर कई राज उगले हैं। वहीं, लूटे गए जेवरात को कहाँ बेचा गया, इसकी भी उससे पूछताछ की गई है। देर शाम नाथनगर इलाके में पुलिस ने श्री लक्ष्मी नारायण ज्वेलर्स में छापेमारी की। पुलिस दुकान मालिक सुरेंद्र कुमार को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई है। उससे पूछताछ के बाद और भी कई राज खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं दूसरी ओर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस वार्ता कर बताएं की कांड के उद्भेदन तथा सनलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लूटे गए सामान की बरामदगी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर द्वारा एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था जिसमें पुलिस टीम द्वारा पूर्व में कांड में संलिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही साथ अभी सनोज कुमार यादव एवं सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है, सामग्री जो बरामदगी हुई है उसमें पायल, चांदी का कटोरी ,चांदी का गिलास, चांदी का लोटकी ,सोने का जितिया, सोने का नाकाबेसर ,सोने का नथुना, सोने का बेसर बरामद हुआ है। उन्होंने कहा चार लाख से ऊपर की सामान की बरामदगी हुई है और साथ ही साथ सनोज कुमार और सुरेंद्र कुमार को पुलिस ने धर दबोचा है। उनका कहना हुआ इसके साथ-साथ और भी जो भी इस कांड में संलिप्त हैं उनकी भी गिरफ्तारी बहुत जल्द होगी।

Join us on:

Leave a Comment