नवरात्रि पाठ व मां देवी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा। सदर प्रखंड के कादिरगंज पंचायत अंतर्गत सहजपुरा गांव में नवरात्रि पाठ एवं मां देवी का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसको लेकर आज सहजपुरा गांव से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा कादिरगंज पथ होते हुए जमुआवां गांव स्थित मां बागेश्वरी स्थान पहुंचा, जहां सकरी नदी से जल भराई कर पुनः सहजपुरा गांव जाकर समाप्त हो गया। उसके बाद गांव स्थित देवी मंदिर में ब्राह्मणों के मंत्रोचार के साथ कलश स्थापित किया गया। पुजारी ब्रह्मचारी पांडेय ने बताया कि सहजपुरा गांव स्थित देवी मंदिर में नवरात्रि पाठ का आयोजन किया गया है। सप्तमी तिथि को मां देवी का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। जबकि अष्टमी तिथि को अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। वहीं नवमी तिथि को हवन के साथ भंडारा और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम निर्धारित है। मौके पर अध्यक्ष कालीचरण चौहान, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर चौहान, श्रवण चौहान, मिनता देवी, अजय कुमार, आजाद कुमार, मीना देवी, मुंद्रिका चौहान, राधेश्याम चौहान, ममता कुमारी, नरेश चौहान तथा डॉ अशोक प्रसाद सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment