भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

लखीमपुर में भाजपा द्वारा किसानों के जनसंहार के खिलाफ ऑल इण्डिया किसान महासभा के राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद के आह्वान पर आज भाकपा-माले व ऐक्टू ने स्थानीय भागलपुर स्टेशन चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करो, किसानों का जनसंहार रचाने वाले मंत्रीपुत्र आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर 302 का मुकदमा चलाओ व किसानों के जनसंहार कांड की न्यायिक जांच कराओ आदि नारों को बुलंद करते हुए, भाकपा-माले व ऐक्टू के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र व यूपी सरकार के खिलाफ विरोध जताया। आंदोलनकारी किसानों के जनसंहार से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मौके पर पीएम और यूपी के सीएम का पुतला भी फूंका। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा-माले के राज्य कमिटी सदस्य व ऐक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसके शर्मा, भाकपा-माले के नगर प्रभारी व ऐक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त ने किया। प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए नेतृत्वकारी कॉमरेडों ने कहा कि भाजपा देश पर आतंक का राज कायम करना चाहती है। सत्ता के नशे में चूर गृहराज्य मंत्री के उकसावे पर, उसके बेटे ने गाड़ी से कुचल कर किसानों की हत्या कर डाली और आंदोलन से लौट रहे किसानों पर गोली चलायी। किसान शांतिपूर्ण आंदोलन से वापस लौट रहे थे। किसानों का जनसंहार रचा कर भाजपा आंदोलन को जानबूझ कर हिंसक बनाने की साजिश कर रही है। भाजपा की मोदी-योगी सरकार अडानी-अम्बानी की लठैती व दलाली छोड़े, पूरा देश किसानों के साथ खड़ा है। किसानों का यह जनसंहार भाजपा की मोदी-योगी सरकार की कब्र खोद देगा। विरोध प्रदर्शन में भाकपा-माले के राज्य कमिटी सदस्य व ऐक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसके शर्मा, भाकपा-माले के नगर प्रभारी व ऐक्टू के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त, भाकपा-माले के नगर सचिव सुरेश प्रसाद साह, ऐक्टू के जिला उपाध्यक्ष विष्णु कुमार मंडल, संयुक्त सचिव अमर कुमार, नगर कमिटी सदस्य प्रवीण कुमार पंकज, सुभाष कुमार, मो. मुमताज व बुधनी उरांव, ऐक्टू के प्रमोद यादव, सदानंद यादव, राजेश कुमार दास, जिच्छो यादव, शंकर यादव, मोहन सिंह, कन्हाय कुमार, बमबम यादव, राजीव यादव, सिकंदर तांती, कुंदन यादव, मंटू यादव, गौरी यादव, मो. रुस्तम, पंकज यादव, दीपक कुमार, सुनील यादव आदि शामिल हुए।




