नगर निगम मजदूर वेतन घोटाले की निगरानी ने शुरू की जांच, एंएसपी को मिली है जांच की जिम्मेवारी!

SHARE:

भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर। नगर निगम में हुए वित्तीय अनियमितता मामले की जांच निगरानी को मिल गई है। निगरानी ने भागलपुर के एएसपी को मामले की जांच की जिम्मेवारी दी है । यह जानकारी नगर निगम परिसर में सोमवार को पार्षद एकता मंच के संयोजक वार्ड पार्षद संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि हमलोगों को जानकारी मिली है कि नगर निगम में सफाई मजदूरों के वेतन घोटाले को निगरानी ने अपने संज्ञान में लिया है। निगरानी ने भागलपुर एएसपी को इस घोटाले की जांच करने की जिम्मेवारी दी है। पार्षद एकता मंच की ओर से पटना निगरानी विभाग से इस मामले की जांच कराने की मांग की गई थी। अब निगरानी के संज्ञान में यह मामला आया है। इससे हम पार्षदों को उम्मीद है कि अब इस मामले का दूध का दूध और पानी का पानी होगा। हमलोगों को यह भी उम्मीद है कि जांच निष्पक्ष होगा और इस मामले के दोषी जेल जाएंगे। नगर निगम में इसके बाद कोई दूसरा इस तरह का घपला घोटाला करने की लिए हिम्मत नही करेगा। निगरानी विभाग को जांच की जिम्मेवारी मिलने की सूचना मिलने के बाद हम पार्षद एकता मंच के पार्षद यहां जुटे हैं
इस पर चर्चा कर आगे की रणनीति बनाई गई। इसके अलावा पार्षद एकता मंच के पार्षदों ने प्रभारी नगर आयुक्त से मुलाकात की और शहर की साफ सफाई व्यवस्था, पेयजल समस्या आदि मामलों को लेकर बातचीत की । पार्षद एकता मंच के शिष्टमंडल में वार्ड पार्षद उमर चांद, पंकज दास, गौतम बनर्जी, मेराज, संजय आदि शामिल थे।

Join us on:

Leave a Comment