पंचायत चुनाव को लेकर डीएम और एसपी ने चार प्रखंड के सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी के साथ कि बैठक!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में पंचायत चुनाव को लेकर डीएम अरविंद कुमार वर्मा और एसपी अवकाश कुमार ने 4 प्रखंडों के सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। शहर के दिनकर भवन में बखरी प्रखंड, चेरिया बरियारपुर प्रखंड , बरौनी प्रखंड और गढ़पुरा प्रखंड के सेक्टर मजिस्ट्रेटओं के साथ बैठक की। बैठक में पंचायत चुनाव के मतदान और मतगणना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चुनाव के दौरान मतदान को प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है ताकि उस पर पहले से ही कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बताया गया कि मतदान के लिए अगर ईवीएम मशीन खराब होती है तो उसको किस तरह से रिप्लेस करना है। मतदान को लेकर होने वाले हर गतिविधि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए क्या सुविधाएं दी जाने हैं इसको लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए।

Join us on:

Leave a Comment