प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बलिया थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान जहां एक युवक को एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस एवं एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। वहीं 15 दिन पूर्व चार दुकानों में हुए चोरी की घटनाओं में भी दो आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बलिया थाना पुलिस बाला चक चौक पर वाहन जांच कर रही थी तभी सदानंदपुर गांव निवासी संजीव सिंह बुलेट से अपने एक साथी के जा रहा जब पुलिस ने बुलेट को रोका तो बुलेट चालक भाग गया जबकि संजीव की तलाशी के क्रम में उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस मिला है। वहीं दूसरी और 15 सितंबर की रात बलिया बाजार के चार दुकान में हुई चोरी की घटना में शामिल दो चोर को भी गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया पासवान टोला निवासी संतोष पासवान एवं राहुल पासवान के रूप में किया है। दोनों चोर को बलिया स्टेशन के समीप से पकड़ा गया है। गिरफ्तार संतोष पासवान के घर से चोरी की गई तीन फाइल जींस पेंट, 1 सिलिंग पंखा एवं दो खंती बरामद किया गया है।




