लखीमपुर खीरी कांड पर भाकपा माले ने पीएम का फूंका पुतला!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी किसान आंदोलन के दौरान में किसानों की हत्या का आरोप लगा भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया। भाकपा माले के पूर्व जिला सचिव चंद्र देव वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस से प्रतिरोध मार्च निकालकर डीएम ऑफिस पहुंचे और कृषि कानून और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कृषि कानून वापस लेने के लिए आंदोलनरत किसानों पर दमन कर रही है अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे के द्वारा किसानों की वाहन से कुचल कर हत्या की गई है। केन्द्र सरकार और यूपी सरकार मंत्री के बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच कराएं और मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करें। नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए हिंसा कर रही हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Join us on:

Leave a Comment