रिपोर्ट- निभाष मोदी
भागलपुर के एक निजी होटल में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।इस मौके पर कांग्रेस नेता बिपिन बिहारी यादव ने कहा कि कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 73 हजार मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है, जो पूरी तरह से लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।बिपिन बिहारी यादव ने इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेने और निष्पक्ष जांच की मांग की।प्रेस वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुशवाहा, शिवदानी पटेल, कांग्रेस के वरीय नेता विकास सिंह उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस विपिन बिहारी यादव पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे
बाइट — कांग्रेस विपिन बिहारी यादव पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष
बाइट — शिवदानी पटेल, कांग्रेस के वरीय नेता