सहरस- 13 लाख की कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद, तीन तस्कर भी गिरफ्तार।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार

खबर सहरसा से है जहां जिले के बनगाँव थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के तहत बनगाँव थाना की टीम ने भारी मात्रा में अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप की बरामदगी करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम सत्यम कुमार, विपुल कुमार और अजीत कुमार है।दरअसल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बेलोनो कार और एक पिकअप वैन में अवैध कफ सिरप गोरहो पुल से होकर मनोर पुल की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनोर पुल के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। कुछ ही देर में दोनों वाहन वहां पहुंचे,लेकिन पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दोनों गाड़ियों को रोककर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।वाहनों की तलाशी में कुल 435 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद की गई।बरामद कोडीनयुक्त कफ सिरफ की अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपये आंकी गई है।

बाइट :- अजीत कुमार साईबर डीएसपी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें