रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
एसएसबी के विशेष गश्ती अभियान में 344.3 किलोग्राम गांजा, दो वाहन और मोबाइल फोन बरामद
मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर आज सुबह के लगभग 07 . 05 बजे 48 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल की जानकीनगर कंपनी मुख्यालय द्वारा एक विशेष गश्ती अभियान के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई बोर्डर पीलर नंबर 277/01 से लगभग 2.1 किलोमीटर भारत की ओर की गई।
इस अभियान में जवानों द्वारा गांजा अनुमानित मात्रा लगभग 344.3 किलोग्राम। एक ह्युंडई वरना कार, ग्रे रंग की। एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल, काला रंग की। एक ओप्पो स्मार्टफोन को जब्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह मादक पदार्थ एक लावारिस स्थिति में खड़ी कार से बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इस तस्करी का प्रयास भारत से भारत में ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर किया जा रहा था।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई को विवेक ओझा, उप कमांडेंट की सटीक खुफिया सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया, तथा हरि नारायण जाट, उप कमांडेंट के नेतृत्व में गठित विशेष गश्ती दल ने इसे सफलतापूर्वक निष्पादित किया।
इस बड़ी सफलता पर गोविन्द सिंह भण्डारी, कमांडेंट ने टीम की सराहना करते हुए कहा है कि यह कार्रवाई हमारी टीम की सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित कार्यक्षमता का परिणाम है। हमारी प्राथमिकता सीमा क्षेत्र में हर प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को रोकना और क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति बनाए रखना है।
उक्त जब्त सामग्री को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु थाना बासोपट्टी को सौंप दिया गया है।