रिपोर्ट – धीरज कुमार!
बक्सर शहर के वार्ड नंबर 16 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय राजभर ने अपने निजी प्रयास से सती घाट और गोलाघाट पर देव दीपावली का भव्य आयोजन कराया। दीयों की रोशनी से दोनों घाट जगमगा उठे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा आरती में शामिल हुए।
इस अवसर पर विजय राजभर ने कहा कि इस पूरे आयोजन में किसी भी प्रकार का प्रशासनिक सहयोग नहीं मिला। न तो जिला प्रशासन और न ही नगर परिषद की ओर से कोई योगदान दिया गया। यह आयोजन उन्होंने स्वयं अपने बूते पर करवाया है।
उन्होंने कहा कि शहर के बीचों-बीच स्थित प्रसिद्ध सती घाट और गोलाघाट जैसे धार्मिक स्थलों पर प्रशासन का यह उदासीन रवैया किसी भी नागरिक को रास नहीं आया। बक्सर धार्मिक नगरी है और ऐसे पर्वों पर प्रशासन को आगे आकर सहयोग करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बावजूद स्थानीय लोगों के सहयोग से देव दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रिपोर्ट: धीरज कुमार, बक्सर
बाइट: विजय राजभर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड नं. 16



