मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र में 628 पुलिस कर्मियों को डीआईजी चंदन कुशवाहा ने बांटा नियुक्ति पत्र!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र में 628 पुलिस कर्मियों को डीआईजी चंदन कुशवाहा ने बांटा नियुक्ति पत्र।सिपाहियों में दौड़ी खुशी की लहर।


मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र में सिपाहियों का नियुक्ति पत्र वितरण और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त सभी 628 महिला पुरुष सिपाहियों को मुख्य अतिथि तिरहुत प्रक्षेत्र के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। और कर्तव्य और दायित्व के साथ-साथ मद्यनिषेध से संबंधित शपथ दिलाई गई।इस नवनियुक्त सिपाहियों में 331 महिला सिपाही और 297 पुरुष सिपाही शामिल हैं।

इस अवसर पर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, एएसपी सहरियार अख्तर,SDPO सीमा देवी व विनीता सिन्हा,लाइन डीएसपी मदन प्रसाद मौजूद रहे।

इस अवसर पर के मुख्य अतिथि डीआईजी चंदन कुशवाहा ने कहा कि कुल 628 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया है। मुजफ्फरपुर जिला में पदस्थापन किया गया है। बाद में अलग-अलग जगहों पर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। साथ ही सभी नवनियुक्त सिपाहियों को बताया कि वर्तमान समय के अनुकूल तकनीकी जानकारी के लिए कंप्यूटर शिक्षा,AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी की जानकारी होना अति आवश्यक है।

कार्यक्रम के उपरांत नियुक्ति पत्र पाए महिला और पुरुष सिपाहियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और काफी लंबे समय से इस पल का इंतजार था। नियुक्ति पत्र पाकर मुझे, मेरे परिवार और समाज में काफी खुशी है।हम इस पद का बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगे।

बाइट: चंदन कुशवाहा, डीआईजी, तिरहुत प्रक्षेत्रमुजफ्फरपुर

बाइट: महिला और पुरुष सिपाही

Leave a Comment

और पढ़ें